ग्वालपाड़ा: बाइक दुर्घटना में युवक घायल
रेशना परसी मुख्य मार्ग स्थित नहर के समीप रविवार को बाइक असंतुलित होकर गिरने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वालपाड़ा लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी युवक का इलाज किया जा रहा है। जख्मी युवक की पहचान रेशना गांव निवासी मोहम्मद नवाज़ुद्दीन बताया जा रहा है। बताया गया