उदयनगर: रंजिश में हमला: दुकान में घुसकर तीन लोगों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, आरोपी फरार उदयनगर थाना क्षेत्र का मामला
उदयनगर दोपहर 12 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार पुंजापुरा क्षेत्र के ग्राम करड़ी में पुरानी रंजिश ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। नशे की हालत में पहुंचे एक युवक ने दुकान पर पहले गाली-गलौज की और फिर चाकू निकालकर तीन लोगों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीनों का इंदौर के निजी अस्पताल में उपचार जारी है, जबकि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।