जैतपुर: ATM बदलकर बुजुर्ग से ₹80 हजार की ठगी, पुलिस ने मामला दर्ज किया
शहडोल जिले के बुढार में एसबीआई एटीएम पर मदद के बहाने बदमाशों ने 65 वर्षीय बुजुर्ग संतोष श्रीवास्तव का एटीएम कार्ड बदल दिया। आरोपी हेलमेट पहनकर पहुंचे थे। घर पहुंचने पर खाते से लगातार पैसे कटने के मैसेज आए। अलग-अलग किस्तों में करीब 80 हजार रुपए निकाले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच रविवार शाम 4 बजे से शुरू कर दी है।