त्योंदा: ग्राम पंचायत दाऊद त्योंदा के अंतर्गत आने वाले मालूद बस्ती के लोग पी रहे हैं गंदा पानी
Tyonda, Vidisha | May 14, 2024 एक तरफ तो शासन द्वारा नल जल और घर-घर जल योजना सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जा रही है, ताकि सुख कंठ को पानी मिल सके, और वहीं दूसरी ओर,शहर से 26 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत दाऊद त्योंदा के मालूद गांव आदिवासियों की एक बस्ती गंदा पानी पीने को मजबूर है जो पिछले 4 साल से एक तालाब का रुका हुआ पानी पी रहे हैं |