पुष्कर: पुष्कर सरोवर को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सरोवर के पीछे स्थित सिल्टडेम से मिट्टी निकालने का कार्य शुरू
Pushkar, Ajmer | Jun 30, 2026 पुष्कर सरोवर को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सरोवर के पीछे स्थित सिल्टडेम में जमा मिट्टी निकालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल संसाधन विभाग की देखरेख में पोकलेन मशीन और डंपरों की सहायता से सिल्ट डेम की सफाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार पिछले चार वर्षों से बरसाती पानी के साथ बहकर आने वाली मिट्टी सिल्ट डेम में जमा हो रही थी।