चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को लगभग 462 करोड़ रुपए की लागत से एक वर्ल्ड-क्लास मॉड्यूलर स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस आधुनिकीकरण का मुख्य उद्देश्य चंडीगढ़ और पंचकूला को एक विशाल रूफ प्लाजा के माध्यम से जोड़ना है। दावा किया गया है कि यह परियोजना यात्रियों को हवाई अड्डे जैसी आधुनिक और आरामदायक सुविधाएं प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई है। दावा ये भी किया गया कि विशाल रूफ प्लाजा मौसम की मार से सुरक्षित (weather-protected) ट्रांजिट सुविधा देगा और यात्रियों के लिए वेटिंग एरिया का काम भी करेगा लेकिन उदघाटन से पहले ही चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के इस आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की पोल खुल गई है। ये वीडियो एक यात्री ने बनाया।
#chandigarh #railwaystation #shortsfeed #shortsreels #instagramreels