महोबा: बजरंग चौक में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, जयकारों से गूंजा शहर
Mahoba, Mahoba | Sep 20, 2026 प्रयागराज से मथुरा जा रही श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति संकल्प यात्रा शनिवार रात करीब 11 बजे महोबा पहुंची। स्वामी हरिनारायण दास महाराज के नेतृत्व में यात्रा का बजरंग चौक स्थित संकट मोचन मंदिर में फूल-मालाओं और जयकारों के साथ स्वागत हुआ। ढाई सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद शहर में भ्रमण कर प्रसाद वितरित किया गया।