हज़ारीबाग: ज़िले में दुर्गा पूजा को लेकर पंडाल बनाए गए कई पंडाल, लोगों की उमड़ रही भारी भीड़
हजारीबाग जिले में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह चरम पर है. भक्त अपने पूरे परिवार के साथ मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं. मान्यता है कि मां 9 दिनों तक मृत्युलोक में रहती हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं. मां के स्वागत के लिए भक्तों ने शनिवार 3 बजे हजारीबाग जिले में एक से बढ़कर एक पंडाल बनाए हैं.