नौगावां सादात: नौगांवा के युवक की बिजनौर में दोस्तों ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस से हुई नोकझोंक, घटना का वीडियो हुआ वायरल
नौगावां सादात के गांव अल्हदादपुर कला निवासी 23 वर्षीय लोकेश चौहान पुत्र जीवन सिंह गुरुवार रात अपने मित्र विशाल पाल की जन्मदिन पार्टी में शिवालाकलां आया था। रात करीब 11 बजे उसकी सचिन उर्फ सिंटू से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद सिंटू वहां से चला गया और विशाल पाल को फोन कर लोकेश को अपने घर बुलाया। लोकेश उसके घर पहुंचा तो आरोप है कि सिंटू, विशाल उर्फ बिच्छू।