महोबा: महोबा में पुलिस को मिली सफलता, 3 वारण्टी गिरफ्तार, थाना खन्ना पुलिस ने ग्योड़ी बस स्टैंड से पकड़े आरोपी
Mahoba, Mahoba | May 25, 2026 थाना खन्ना पुलिस टीम ने 3 वारण्टी अभियुक्तों को ग्योड़ी बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में रामेश्वर सिंह, अमर सिंह और कमलू अनुरागी शामिल हैं। रामेश्वर और अमर सिंह के खिलाफ आबकारी एक्ट जबकि कमलू के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज हैं। तीनों के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोबा ने एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया था।