ज्ञानपुर: ज्ञानपुर थाने में थाना दिवस का हुआ आयोजन, तहसीलदार ने फरियादियों की सुनी समस्याएं
शासन के मंशा के अनुरूप थाना दिवस का आयोजन जनपद के सभी स्थानों में किया जाता है, इस दौरान ज्ञानपुर कोतवाली में भी थाना दिवस का आयोजन किया गया। तहसीलदार ने समस्याओं को सुनते हुए कहा कि शिकायतों का समय बद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।