अंकित भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर रतनपुर में ग्रामीणों ने देर रात कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने कैंडल जलाकर अंकित भंडारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और एक मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया।
ग्रामीणों ने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के फैसले पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि यदि भाजपा सरकार ऐसा कदम उठाती है, तो आने वाले समय में उसे राजनीतिक विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव अशोक सिंह राणा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। अंकित भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने अपनी आवाज बुलंद की।