सुपौल: हर घर तिरंगा अभियान के तहत सुपौल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा देशभक्ति का जज्बा
Supaul, Supaul | Aug 12, 2026 सुपौल में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत जिला प्रशासन के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। लोहिया नगर चौक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा स्टेशन चौक, महावीर चौक एवं अंबेदकर चौक होते हुए गांधी मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में जिलाधिकारी सावन कुमार पुलिस अधीक्षक श्री शरथ आर. एस तथा उप विकास आयुक्त इन्द्रवीर कुमार मौजूद थे।