झांसी: महानगर के दीनदयाल सभागार में मिशन शक्ति अभियान के तहत हुआ बड़ा आयोजन, जिले के उच्च अधिकारी रहे मौजूद
Jhansi, Jhansi | Sep 27, 2025 महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत शनिवार को दीनदयाल सभागार में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कमिश्नर, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत जिले के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।