झांसी: दर्ज मुकदमे में महिला की गिरफ्तारी न होने पर रोष, ललितपुर के पीड़ितों ने झाँसी IG से न्याय की गुहार लगाई
Jhansi, Jhansi | Dec 15, 2025 ललितपुर ज़िले के आजादपुरा क्षेत्र के पीड़ित परिवार ने पुलिस द्वारा सात महीने बाद भी आरोपी महिला की गिरफ्तारी न किए जाने पर कड़ी निराशा व्यक्त की है। सोमवार को पीड़ित रजनी अपनी शिकायत लेकर झाँसी परिक्षेत्र के IG कार्यालय पहुँचीं और न्याय की गुहार लगाई।