खेरागढ़: जगनेर कस्बे में एक ही रात दो बड़े सड़क हादसे, आधा दर्जन से अधिक वाहन हुए क्षतिग्रस्त, कई लोग घायल
जगनेर कस्बे में सोमवार देर रात लगातार हुए दो सड़क हादसों से अफरा-तफरी मच गई। पहला हादसा बसई रोड स्थित टेढ़ी पुलिया के पास हुआ, जहां करीब आधा दर्जन वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी जगनेर भेजा गया।वहीं दूसरा हादसा चुंगी नंबर-1 चौराहे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार बेकाबू बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर क