बरियारपुर: गंगा के कटाव से तीन टोलों और दर्जनों घरों पर विस्थापन का खतरा, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार
बरियारपुर प्रखंड में बाढ़ का पानी घटने के बाद अब गंगा नदी के तेज कटाव ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ग्राम पंचायत कल्याण टोला के हरिजन कल्याण टोला, काला टोला और एकासी टोला के समीप लगातार हो रहे कटाव से इन बस्तियों के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा है। अपने घरों और गांव को गंगा में समाने से बचाने के लिए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को आवेदन सौंपकर तत्काल ठोस कदम