डिंडौरी जिला एवं सत्र न्यायालय मे नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया जहां आपसी सामंजस्य से 364 लंबित प्रकरणो का निराकरण हुआ पक्षकारों को स्मृति स्वरूप पौधा भेंट करते हुए पौधारोपण का संदेश दिया गया । दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने शनिवार शाम 7:30बजे जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल लोक अदालत के दौरान न्यायाधीश, अधिवक्तागण, अधिकारी कर्मचारी पक्षकारगण मौजूद रहे ।