पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 480 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मालसलामी थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार सुबह 8:48 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को माल सलामी थाना क्षेत्र में नूरुद्दीन गंज घाट से आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 480 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।