शिवपुरी नगर: शिवपुरी में दोहरी मार: भीषण गर्मी में चोरों ने तीन बोर की केबल काटी, तारकेश्वरी कॉलोनी प्यासी
एक तरफ जहाँ शिवपुरी का पारा आसमान छू रहा है और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अब चोरों ने जनता की मुसीबत को और बढ़ा दिया है। शहर के वार्ड क्रमांक 20 स्थित तारकेश्वरी कॉलोनी में बीती रात चोरों ने आतंक मचाते हुए एक साथ तीन बोरों की बिजली केबल पार कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, चोरी की यह घटना रात के लगभग 2 बजे के आसपास की है।