किशनगंज: मकान गिरने से बेघर हुई 85 वर्षीय महिला को प्रशासक ने पहुंचाई राशन सामग्री
जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली किशनगंज ब्लॉक की पींजना ग्राम पंचायत के रामपुरिया जागीर गांव में तेज बारिश से पीएम आवास योजना से लाभान्वित 85 वर्षीय सहरिया महिला गुलाब बाई का मकान ढह गया। हादसे में राशन, बिस्तर और घरेलू सामान मलबे में दब गया। सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत पींजना के प्रशासक उम्मेद सिंह चौधरी ने पीड़ित महिला को राशन किट उपलब्ध कराई।