उज्जैन शहर: उज्जैन के रेलवे स्टेशन पर मिली एक वृद्ध व्यक्ति की लाश, कोरोना काल में लॉकडाउन के बीच घर से लापता हुआ था मृतक
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से आज सुबह पुलिस को वृध्द की लाश मिली। उनका पहनावा साधू जैसा था। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर पुलिस ने रतलाम के भाटी बड़ोदिया ग्राम में रहने वाले उनके पुत्र को सूचना दी। पुत्र ने पिता की शिनाख्त की और पुलिस को बताया कि कोरोना काल के दौरान वे घर से निकले थे। अक्सर वे इसी तरह घर से चले जाते थे और लौट आते थे।