रमना: साँप काटने से भागोडीह की महिला की मौत, शव पहुँचते ही घर मे मचा कोहराम
Ramna, Garhwa | Jun 23, 2026 रमना थाना क्षेत्र के भगोडीह गांव की एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई है। मृतका की पहचान रिंकू देवी के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों बताया कि सोमवार रात खाना खाने के बाद सोने चली गई थी। इसी दौरान उसे एक विषैले साँप ने काट लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए रमना अस्पताल के बाद गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।