कायमगंज: नबावगंज में पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे खुले पड़े, नगर पंचायत की लापरवाही से हादसे का खतरा
नवाबगंज में नगर पंचायत द्वारा पाइपलाइन डालने का कार्य स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। ठेकेदार की लापरवाही के कारण सड़क पर खोदे गए गड्ढे खुले पड़े हैं।जिससे हर समय बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। जब स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाली देखी। तो तुरंत सभासदों को सूचना दी। सभासद कुलदीप राजपूत, अनिल शाक्य ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।