शाहबाद: फिरोजपुर खुर्द में राशन लेने गए ग्रामीण को दबंगों ने पीटा, कोटेदार ने दुकान में बंद करके बचाई जान
राशन लेने गए एक ग्रामीण को गांव के ही कुछ दबंगों ने लात, घूसों एवं डंडों से पीटा। कोटेदार ने अपनी दुकान में बंद करके ग्रामीण की जान बचाई। पीड़ित ने रविवार को दोपहर 12:00 बजे कोतवाली पहुंचकर शिकायत की है। शाहाबाद कोतवाली के ग्राम फिरोजपुर खुर्द निवासी धनवीर सिंह पुत्र इंस्पेक्टर सिंह के साथ घटना घटित हुई।