बेगूसराय: DM का आदेश: जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालय कक्षा 5 तक दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे
जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए डीएम श्रीकांत शास्त्री ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय आंगनबाड़ी केंद्र को 22 अप्रैल से 25 अप्रैल तक दोपहर 12:30 बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया है. इस बात की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा मंगलवार की शाम 05:00 बजे मिली.