सतवास: सतवास तहसीलदार हरिओम ठाकुर का तबादला, उदयनगर तहसीलदार अवधेश यादव को मिला अतिरिक्त प्रभार
Satwas, Dewas | Jul 9, 2026 गुरुवार सुबह 11 बजे कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सतवास के तहसीलदार हरिओम ठाकुर का तबादला कर उन्हें प्रभारी तहसीलदार, देवास (नगरीय) बनाया गया है। वहीं उदयनगर के तहसीलदार अवधेश यादव को कन्नौद के साथ सतवास तहसील का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।