रामगढ़: रामगढ़ में 6 साल बाद कानून के शिकंजे में आया इनामी बदमाश, हरियाणा से दबोचा गया; हत्या और गौतस्करी का आरोपी गिरफ्तार
Ramgarh, Alwar | Jul 11, 2026 रामगढ़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और गौतस्करी के मामले में फरार चल रहे ₹5 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले कई वर्षों से लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था, लेकिन आखिरकार पुलिस ने हरियाणा में दबिश देकर उसे धर दबोचा। शनिवार को दोपहर बारह बजे थानाधिकारी अजीत सिंह बड़सरा ने जानकारी दी।