सतना के शासकीय मेडिकल कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर डॉक्टरों और छात्रों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। यह तीन दिन में दूसरी बार है जब उन्होंने पानी और लिफ्ट की समस्या के विरोध में आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने पहले अस्पताल गेट पर नारेबाजी की, फिर कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया।