टीही–धार नई रेल लाइन पर ऐतिहासिक उपलब्धि! 🚆
पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल के अंतर्गत लगभग 47 किलोमीटर लंबे टीही–धार रेलखंड का रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) द्वारा निरीक्षण एवं गति परीक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। निरीक्षण के उपरांत विशेष निरीक्षण यान द्वारा 120 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से सफल परीक्षण किया गया।
यह उपलब्धि इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस रेलखंड के चालू होने से पीथमपुर के औद्योगिक विकास, बेहतर रेल कनेक्टिविटी, यात्री सुविधाओं एवं क्षेत्रीय पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है।
आधुनिक रेल अवसंरचना के साथ विकास की नई राह! 🇮🇳
#WesternRailway #RatlamDivision #IndianRailways #TihiDharRailLine #CRSInspection CRSTrial IndoreDahodRailProject Pithampur Dhar RailwayDevelopment RailConnectivity MadhyaPradesh RailwayInfrastructure RailwayMilestone
Indore, Indore | Nov 7, 2026