मंडला: बारिश से मिली राहत, तीन दिन में 21.2 मिमी बारिश से शहर का मौसम हुआ खुशनुमा
Mandla, Mandla | May 2, 2026 जिला मुख्यालय में कुछ दिनों से हर शाम मौसम बदल रहा है। दिन भर की धूप के बाद शाम को बादल तेज हवाओं के साथ बारिश राहत दिला रही है। शनिवार की शाम 6 बजे भी बारिश हुई। जिससे सडक़ें भीग गई। बारिश थमने के बाद ठंडी हवाओं से राहत मिली। वहीं बार बार बिजली गुल होने के कारण घर के अंदर लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।