बक्सर क्षेत्रीय पासपोर्ट पदाधिकारी स्वधा रिजवी ने बुधवार को अपराहन 2:00 के लगभग बक्सर डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय व्यवस्था और व्यवस्थापकीय खूबियों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान श्रीमती रिजवी ने पासपोर्ट सेवा केंद्र में कार्यरत कर्मचारी रॉकी कुमार से अभ्यर्थियों के दस्तावेज अपलोड से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली।