हैदरनगर: कार्रवाई के बावजूद झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक धड़ल्ले से जारी, किशोर की मौत के बाद सड़क जाम
हैदरनगर क्षेत्र में झोलाछाप चिकित्सकों और अवैध निजी क्लीनिकों के संचालन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि पूर्व में सील की गयी कुछ क्लीनिक भी बेधड़क संचालित हो रही हैं। इसी बीच शनिवार को एक 16 वर्षीय किशोर की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का शाम 6 बजे आक्रोश फूट पड़ा।