दतिया नगर: प्रेस कॉन्फ्रेस में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी ने कम मतदान के लिए दोनों प्रमुख दलों को जिम्मेदार ठहराया
विधानसभा उपचुनाव के परिणाम से पहले आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव ने प्रेस शनिवार 11:00 कॉन्फ्रेंस कर अपनी जीत का दावा किया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एक नया राजनीतिक समीकरण देखने को मिला। उनके अनुसार भाजपा और कांग्रेस दोनों उन्हें कमजोर समझ रही थीं, जबकि दोनों दल एक-दूसरे के वोट बैंक में सेंध लगाने में लगे रहे।