तेंदूखेड़ा: तेंदूखेड़ा में जनसुनवाई का आयोजन,तहसीलदार विवेक व्यास को ग्रामीणों ने सुनाई समस्याएं
तेंदूखेड़ा तहसील कार्यालय में मंगलवार को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे। तहसीलदार विवेक व्यास ने समस्याओं को सुना नगर के वार्ड क्रमांक 11 के रहवासियों ने बताया कि लंबे समय से पेयजल आपूर्ति बंद है जिससे लोगों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही ग्राम कलर के ग्रामीणों ने अवैध अतिक्रमण की शिकायत की जानकारी।