गुण्डरदेही: शासकीय प्राथमिक शाला, मासुल में 5 लाख रुपये की लागत से प्रार्थना शेड और 1 लाख रुपये से खुला मंच का भूमिपूजन किया गया
ग्राम पंचायत कुथरेल अन्तर्गत आश्रित ग्राम मासुल में 6 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। आपको बता दें कि शासकीय प्राथमिक शाला, मासुल में 5 लाख रुपये की लागत से प्रार्थना शेड एवं सामुदायिक भवन के पास 1 लाख रुपये की लागत से खुला मंच का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जनपद सदस्य रामेश्वर चंद्राकर, सरपंच श्रीमती पेमिन दीपक साहू, उप सरपंच नरेंद्र साहू, ग्रामीण अध्यक्ष लेखराम चंद्राकर, पंच वासुदेव साहू सहित ग्रामीणजन तोरण लाल साहू, एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।