बिहारीगंज: नाबालिग से 8 लीटर देसी शराब बरामद, बाल सुधार गृह भेजा गया
बिहारीगंज थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गमैल पंचायत के वार्ड नंबर 09 में गुप्त सूचना पर स्वान दस्ता और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की। पुलिस को देखते ही कुछ युवक भागने लगे, लेकिन एक नाबालिक पकड़ा गया। उसे अभिरक्षा में लिया । उसके पास मौजूद थैले की तलाशी में 8 लीटर देसी चुल्हाई शराब बरामद हुई।