पलवल सरकारी विभाग के छोटे कर्मचारी की पत्नी ने अपने पति को मानसिक प्रताड़नाएं देने वाले अधिकारी के खिलाफ कैम्प थाने में न्याय पाने के लिए शिकायत दी है। यह शिकायत पलवल के डीआईपीआरओ विजेंद्र कुमार के खिलाफ उन्ही के विभाग के कर्मचारी रंजीत सिंह की पत्नी लक्ष्मी देवी ने दी है। आपको बता दे यह वही dipro विजेंद्र कुमार है जिसने गत 30 जून 2026 को औरंगाबाद गांव में हुए रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के साथ अभद्रता करते हुए आक्रामकता दिखाई थी।
और फिर उसके बाद भी भिन्न -भिन्न हथकंडे अपनाकर पत्रकारों को हर तरह से बदनाम करके नीचा दिखाने का काम किया था।
उन्हीं हथकंडों में से एक पत्रकारों के खिलाफ़ झूठी *एससी एसटी एक्ट* आदि के तहत मुकदमा दर्ज कराने का दबाव कर्मचारी रणजीत सिंह पर बनाया जा रहा था। आखिर जब वह (रणजीत सिंह) अंदर से टूट कर बीमार रहने लगा तो पत्नी और बेटा अपने पिता को न्याय दिलाने के लिए आगे आए हैं।देखिए पूरी रिपोर्ट -
Palwal, Palwal | Jul 31, 2026