जहानाबाद: नए घर में गृहप्रवेश के दौरान छत से गिरकर बुजुर्ग गंभीर घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
जहानाबाद के अमैन में स्थित अपने नए घर में एक बुजुर्ग व्यक्ति चल रहे गृहप्रवेश के दौरान ही छत से उतरने के दौरान नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गए। जिन्हें परिजनों ने सोमवार की रात्रि में सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया है जहां मंगलवार सुबह करीब 7 बजे तक भी इलाज जारी है। घायल उक्त गांव के ही निवासी लाल किशोर शर्मा हैं जो बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं।