जमुई: चौडीहा गांव के पास बकरी को बचाने में पलटी पुलिस गाड़ी, दरोगा-सिपाही समेत 6 लोग हुए घायल
Jamui, Jamui | May 26, 2026 जमुई-सिकंदरा एनएच-333 पर टाउन थाना क्षेत्र के चौडीहा गांव के पास मंगलवार दोपहर 12 बजे शेखपुरा जिले के कसार थाना की पुलिस वाहन बकरी को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दरोगा संतोष कुमार, सिपाही रवि कुमार, चौकीदार अलख निरंजन, श्रवण कुमार समेत दो नाबालिग कैदी घायल हो गए। सभी को डायल 112 पुलिस की मदद से जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।