चूरू: महाराजा अग्रसेन जयंती पर शहर में निकली शोभायात्रा, अग्रसेन भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
Churu, Churu | Sep 22, 2025 चूरू में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सोमवार को अग्रसेन भवन से दोपहिया वाहनों की प्रभात फेरी निकाली गई, जिसने गढ़ चौहारा, श्रीब्रम्ह मंदिर, लाल घंटाघर, स्टेशन रोड, नई सड़क, सुभाष चौक और सफेद घंटाघर होते हुए नगर में आध्यात्मिकता और सामाजिक एकता का संदेश दिया। समाजबंधुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर फेरी का स्वागत किया।