चूरू: गांव झारिया में आयोजित रक्तदान शिविर में पंचायत समिति प्रधान सहित जन प्रतिनिधि रहे मौजूद
Churu, Churu | Sep 22, 2025 चूरू के झारिया ग्राम पंचायत में सोमवार को सद्भावना विकास कमेटी के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में गांव के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 101 यूनिट रक्तदान किया। स्व. दाताराम सारण की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पंचायत समिति प्रधान दीपचंद राहड़, उपजिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल मौजूद रहे।