सूरतगढ़: कर्ज से परेशान व्यक्ति ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने राजियासर थाना में मर्ग दर्ज करवाई
सूरतगढ़ के गांव सांवलसर क्षेत्र में एक व्यक्ति के कर्ज के चलते मानसिक परेशानी होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर राजियासर थाना में परिजनों की ओर से मर्ग दर्ज करवाई गई है। पुलिस से बुधवार शाम इसकी जानकारी मिली। बताया कि परिजनों ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि मृतक कृष्णलाल पर कर्ज था, जिस कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।