सरधना: तहसील रोड पर हिंदू युवा वाहिनी के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन मनाया, केक काटकर मीठे शरबत का वितरण किया
सरधना प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं हिंदू युवा वाहिनी के संरक्षक योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन शुक्रवार को सरधना तहसील क्षेत्र के गांव मैना पुट्टी में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी का इजहार किया तथा राहगीरों को मीठा जल वितरित कर सेवा कार्य किया।