सुल्तानगंज: सुलतानगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस
सुलतानगंज प्रखंड क्षेत्र में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हरसोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष मौके पर प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रमुख गुंजा देवी ने झंडोत्तोलन किया, जो इस समारोह का मुख्य आकर्षण था। सुलतानगंज नगर परिषद के सभापति राज कुमार उर्फ गुड्डू ने नगर परिषद परिसर में, रेफरल अस्पताल में डॉक्टर कुंदन भाई पटेल ने तथा थाना परिसर में थाना प्रभार