मुरादाबाद: नगर निगम की टीम ने पीएसी से विवेकानंद रोड तक अवैध अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर
पीएसी से विवेकानंद रोड तक अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, वहीं दूसरी ओर नगर निगम अफसरों का कहना है कि अतिक्रमण के दायरे में आए रैंपों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा। इसी कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है।आज अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह व संयुक्त नगरायुक्त निशा मिश्रा के नेतृत्व में नगर निगम की टीम और पीएसी पहुंची थी। नगर निगम के अधिकारी काफी गंभीर है, बारिश के मौसम से पहले नाली नालों की सफाई को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि नाली और नालों के ऊपर किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया जा सके, ताकि बरसात के मौसम से पहले नाली और नालों की सफाई अभियान के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को नही आए।