चायल: अयोध्या में चढ़ावे की कथित चोरी के विरोध में कांग्रेस ने किया शक्ति प्रदर्शन, चरवा में निकाली सद्बुद्धि पदयात्रा
कांग्रेस मंगलवार नगर पंचायत चरवा में अयोध्या में चढ़ावे की कथित चोरी के विरोध में सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा में कार्यकर्ताओं ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने आरोप लगाया कि इस मामले से श्रद्धालुओं की आस्था आहत हुई है। उन्होंने कहा कि दोषियों के विरुद्ध सख्त हो कार्रवाई!