टिकारी: नवरात्र के बीच पुलिस ने 7 जुआरियों को दबोचा, नकदी व ताश के पत्ते बरामद, सभी न्यायालय में पेश
Tikari, Gaya | Oct 18, 2026 टिकारी नगर परिषद क्षेत्र में नवरात्र के बीच पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 5180₹ रुपए नकद व तास के पते बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी में उपेंद्र सिंह, विशुनदेव कुमार, गौरव कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद, मुकेश कुमार, पप्पू बिंद व प्रमोद चौधरी से हुई है। सभी आरोपी को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश कर हिरासत में भेज दिया गया है।