पटना ग्रामीण: बिहार में युवक की हत्या पर नीरज कुमार का बयान- बिहारियों को प्रताड़ित करने पर सरकार चुप नहीं बैठेगी
जदयू प्रवक्ता व एमएलसी नीरज कुमार ने जदयू कार्यालय में मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे दिल्ली में दिल्ली कांस्टेबल के द्वारा बिहार के खगड़िया निवासी पांडव कुमार को बिहारी के नाम पर गोली मार कर हत्या करने के मामले पर तेजस्वी यादव के द्वारा एनडीए सरकार पर किए गए कटाक्ष को लेकर कहा कि तेजस्वी यादव की जुबान रात में कुछ और और दिन में कुछ और होती है।