⚖️ क्या कानून सच में अंधा होता है? न्याय की देवी की आंखों पर पट्टी क्यों होती है? और क्या आम आदमी के लिए न्याय पाना आसान है?
दमोह जिले के अधिवक्ता सुल्तान सिंह लोधी जी से हुई इस खास बातचीत में हमने कानून और न्याय व्यवस्था से जुड़े कई सवाल सीधे उनसे पूछे।
इसके साथ ही बातचीत में उनकी पर्सनल लाइफ, लॉ की पढ़ाई, अधिवक्ता बनने का सफर, समाजसेवा और पारिवारिक पृष्ठभूमि पर भी खुलकर चर्चा हुई। उनके पिता सरपंच रहे हैं और सुल्तान सिंह लोधी जी लंबे समय से अपने क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।
इंटरव्यू में एक अहम सवाल यह भी रहा—क्या सुल्तान सिंह लोधी जी भविष्य में राजनीति में कदम रखना चाहते हैं? क्षेत्र में उनके राजनीति में आने को लेकर चर्चाएं भी होती रही हैं। इस सवाल पर उन्होंने खुद क्या कहा, यह जानने के लिए पूरा इंटरव्यू जरूर सुनिए।
🎙️ कानून, न्याय, समाजसेवा और राजनीति—सुल्तान सिंह लोधी जी से खास बातचीत।
आपको उनके जवाबों में सबसे महत्वपूर्ण बात कौन-सी लगी? कमेंट में अपनी राय जरूर बताइए।
#Damoh #SultanSinghLodhi #Advocate #DamohNews #MadhyaPradesh
Jabera, Damoh | Oct 2, 2026